लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना में लंबित कांडों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार की दोपहर 2:40 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें साइबर थाना के पदाधिकारी एवं अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।