औरैया: नारायणपुर उत्तरी मोहल्ला के युवक ने गली निर्माण में पुरानी ईटों के प्रयोग का लगाया आरोप, एसडीएम से की शिकायत
शहर के मोहल्ला नारायणपुर उत्तरी निवासी जसवंत सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा की नगर पालिका द्वारा द्विवेदी गेस्ट हाउस के समीप एक गली बनाई जा रही है। जिसमें पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। एसडीएम से जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।