औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के ककोर पेट्रोल पंप के समीप बाइक और ऑटो में हुई टक्कर, बाइक सवार एक युवक घायल
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर पेट्रोल पंप के समीप बाइक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर से कानपुर देहात जनपद निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।