औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के समीप चलती बाइक में अचानक लगी आग, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे मुक्तिधाम के समीप एक चलती बाइक में अचानक से आग लग गई। बाइक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगती देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाइक पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते बाइक जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़