औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के एक वृद्ध ने कोर्ट का स्टे होने के बावजूद तहसीलदार पर चक रोड खुदवा देने का आरोप लगाया
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रापुर निवासी रामेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जगह पर तहसीलदार द्वारा स्टे होने के बावजूद भी चकरोड बनवाया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पास स्टे की कॉपी है फिर भी अधिकारी द्वारा उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।