हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में ली अधिकारियों की बैठक, कांवड़ मेले के लिए जारी किया ₹3 करोड़ का बजट
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले के लिए तीन करोड़ रुपए का बजट जारी किया और कहा कि हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों का हर वर्ष की तरह भव्य स्वागत किया जाएगा। आज हरिद्वार के सीएसआर भवन में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और कांवड़ मेले में बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस बार वाटर एंबुलेंस भी चलाई जाएंगी।