*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत रामघाट, क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
आज दिनांक 11.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद मास की अमावस्या मेला के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया तथा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग एवं सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को नदी में निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने एवं गहरे पानी की ओर न जाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमावस्या मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त, प्रभावी बैरियरिंग एवं आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था पालन कराए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अमावस्या मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।