फर्रुखाबाद: रोडवेज बस स्टैंड पर शराब के नशे में बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात, सिक्योरिटी गार्ड ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
थाना कादरीगेट क्षेत्र में रोडवेज बसस्टैंड पर शराब के नशे में बेहोशी हालत में अज्ञात पड़ा हुआ था। वहां पर सिक्योरिटी गार्ड में तैनात गौरव मिश्रा ने मानवता को दिखाते हुए बेहोश अज्ञात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।जहां उसको भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।मामले पर सिक्योरिटी गार्ड गौरव ने बताया कि उसके बैग में एक आधार कार्ड मिला है।