नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि खरगे के साथ हुई घटना ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर छुआछूत है और इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि घटना को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए जल्द से जल्द SC-ST कानून के तहत FIR दर्ज करने, कार्रवाई करने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए संघर्ष करना जानती है।
#RahulGandhi #MallikarjunKharge #Haldwani #UttarakhandNews #Congress #PoliticalNews #SCSTAct #HaldwaniNews #IndianPolitics #CongressNews #UttarakhandPolitics #BreakingNews #HaldwaniExpressNews