15 वर्षीय किशोरी की मौत से सनसनी, कथित नोट में युवक का नाम लिखे होने से मामला गंभीर
हल्द्वानी। क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उन्हें एक कथित नोट मिला है, जिसमें एक युवक का नाम लिखे होने की बात सामने आई है।
परिजनों के अनुसार, कथित नोट में “Alqaif ने मेरा यूज़ किया” जैसी बात लिखी हुई बताई जा रही है। नोट के सामने आने के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि किशोरी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार चाहता है कि कथित नोट की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि आखिर किशोरी किन परिस्थितियों से गुजर रही थी।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर किशोरी की मौत के पीछे क्या कारण थे? कथित नोट में लिखी बात कितनी सही है? और उसमें नाम आने वाले युवक की इस पूरे मामले में कोई भूमिका है या नहीं?
इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और कथित नोट की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
पूरी खबर के लिए करे इंतजार