रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले के बीच अब बयान देने वाले बताए जा रहे मौलाना मुफ्ती मुजीब का बयान भी सामने आया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, मौलाना को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह बयान हिरासत में लिए जाने से पहले का है। वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्रवाई एवं जांच जारी है। मामले में सामने आ रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #RudrapurNews #MuftiMujeeb #ViralVideo #JuloosEMohammad #PoliceInvestigation #UttarakhandPolice #BreakingNews #LocalNews #HaldwaniExpressNews