बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में राजस्व अभियान को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत सभा कक्ष में राजस्व अभियान के तीसरे चरण को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की।जिसमें जनपद क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक एवं सचिव शामिल हुए। समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों को बताया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के नामांतरण,बटवारा एवं राजस्व संबंधी अन्य मामले शीघ्र निपटाएं।किसी प्रकार से कोई लापरवाही ना करें।