बल्देवगढ़: पतारी गांव में पिता पर पुत्र ने लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि पतारी गांव में पिता के साथ पुत्र ने मारपीट कर दी।फरियादी बिहारी पुत्र गनुआ आदिवासी ने बताया कि जब उसका पुत्र रामप्रसाद वह अपनी पत्नी ऊषा आदिवासी के साथ मारपीट कर रहा था। जब मैंने उसे मारपीट करने से रोका तो रामप्रसाद ने फरियादी के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी।पुलिस के द्वारा मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया।