बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना परिसर में खाद के लिए टोकन व्यवस्था का जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने लिया जायजा
बल्देवगढ़ नगर में किसान लगातार खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।खाद लेने के लिए किसान थाना परिसर में लाइन में लगकर टोकन व्यवस्था के माध्यम से खाद दिया जा रहा है। टोकन व्यवस्था का ज्यादा लेने के लिए टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा थाना परिसर पहुंचे। जहां पर किसानों का हाल जाना और उन्हें बताया कि शांति बनाए रखें पर्याप्त मात्रा में सभी किसानों को खाद दिया जाएगा।