बल्देवगढ़: सुजानपुरा गांव में अवैध शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुजानपुरा गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। बताया गया आरोपी राहुल पुत्र गोटीराम राय निवासी ग्राम सुजानपुरा के पास से 21 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए।शराब की कीमत 1890 रुपए बताई गई।वही आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।