धनवार: धनवार में कॉमरेड ए. के. राय की पुण्यतिथि मनाई गई, संकल्प लिया गया
धनवार के गांधी चौक स्थित भाकपा माले कार्यालय में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे कॉमरेड ए के राय की 6वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड सचिव क्यूम अंसारी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान लोगों ने ए के राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।