जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं : एसपी
एसपी ने कोंच सर्किल के चारों थानों की अपराध समीक्षा कर दिए निर्देश
कोंच। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रविवार देर रात कोतवाली कोंच में कोंच सर्किल के चारों थानों की अपराध समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछितों की गिरफ्तारी और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारियों से अपराधों की जानकारी लेते हुए कहा कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बीट पुलिसिंग, गश्त और पिकेट व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#konch #कोंच
Konch, Jalaun | Sep 28, 2026