*घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, पुलिसकर्मी सम्मानित*
प्रतापगढ़ जिले में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर गोली लगने और विवाद में घायल दो व्यक्तियों को समय से अस्पताल पहुंचाने पर PRV-8877 के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 18 अगस्त को इवेंट संख्या 09103 की सूचना पर कमांडर जनार्दन यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार मौर्य और कांस्टेबल गोविन्द कुशवाहा तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए PRV-8877 को PRV ऑफ द डे चुना गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तीनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह तत्परता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।