डूंगरपुर में जिला स्पेशल टीम और धम्बोला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 30 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की। एसपी मनीष कुमार के अनुसार सूचना पर नाकाबंदी की गई, जहां बिना नंबर प्लेट की तीन बाइकों से कट्टों में भरी शराब बरामद हुई। आरोपी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।