देवेंद्रनगर के झिरियन मंदिर में गूंज रहा राम नाम, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा
देवेंद्रनगर। नगर के झिरियन मंदिर में 11 दिवसीय राम नाम संकीर्तन चल रहा है। राम नाम संकीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के जमावड़े से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ है।