Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
phn24news
महाकाल नगरी में दीपोत्सव का महा-कीर्तिमान: 33.27 लाख दीयों से चमका शिप्रा तट, 50 लाख ग्रामीण परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री का ऐतिहासिक तोहफा
Panna, Panna
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
देवेंद्रनगर में बंदरों के आतंक पर प्रशासन की बैठक,बंदर पकड़ने के लिए बाहर से बुलाए जाएंगे मंकी कैचर, एक-दो दिन में पकड़ने का प्रयास
Panna, Panna | Sep 18, 2026
*कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं* *समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश* *ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश* ______ नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
देवेंद्रनगर के झिरियन मंदिर में गूंज रहा राम नाम, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा देवेंद्रनगर। नगर के झिरियन मंदिर में 11 दिवसीय राम नाम संकीर्तन चल रहा है। राम नाम संकीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के जमावड़े से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
पन्ना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाराज सागर तालाब में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और जनसेवा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार शाम करीब 7 बजे महाराज सागर तालाब परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाते हुए 25 वर्षों में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव आयोजित कर उनके जनसेवा के कार्यों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। दीपोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों ने एक साथ दीप जलाकर सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और जनकल्याण का संदेश दिया। दीपों से सजा महाराज सागर तालाब का नज़ारा आकर्षण का केंद्र बना।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
Panna, Panna | Sep 18, 2026
पन्ना की रूंझ और मझगांय बांध परियोजना में विस्थापित आदिवासियों के मुआवजे और पुनर्वास में धांधली को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड 14 के पार्षद एवं कांग्रेस जिला महामंत्री वैभव थापक ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 5 तीखे सवाल दागे हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हाल ही में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी के लोकायुक्त ट्रैप के बाद प्रशासनिक भ्रष्टाचार खुलकर उजागर हुआ है। वही धरातल पर विस्थापन की मार झेल रहे मृतिका रमिया आदिवासी के नाती दासी लाल ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनका 7.50 लाख रुपये का पुनर्वास पैकेज और मकान का मुआवजा अटका हुआ है। वहीं रमिया के बड़े बेटे का भी 75 लाख रुपये का जायज हक फाइलों में दबा है, जिससे परिवार बेघर होने की कगार पर है। बीओ :-1 पार्षद थापक ने प्रभावित परिवारों की ग्रामवार सूची सार्वजनिक करने, रिकॉर्ड का स्वतंत्र ऑडिट कराने और बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द पारदर्शी न्याय और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
Panna, Panna | Sep 18, 2026
गणेश मार्केट स्थित श्री बड़े गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का उल्लास । चतुर्थ दिवस महाआरती, विघ्नहर्ता गणपति जी के दिव्य दर्शन
Panna, Panna | Sep 18, 2026
Panna, Panna | Sep 18, 2026