परैया: परैया में माहुरी व्यवसाय मंडल की बैठक हुई, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा
Paraiya, Gaya | Oct 1, 2026 परैया के बाय पास सड़क स्थित निजी भवन में माहुरी मंडल व्यवसायिक संघ की बैठक गुरुवार दोपहर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोपाल प्रसाद तरवे व संचालन पंकज कुमार तरवे ने किया। बैठक में गया से पहुंचे माहुरी व्यवसाय मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार संजय ने कहा कि समाज के विकास व आपसी एकजुटता को मजबूत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है। दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए।