बक्सर: रात्रि निरीक्षण में एसपी का सख्त एक्शन: 3 पुलिस पदाधिकारी निलंबित, कई से स्पष्टीकरण तलब
Buxar, Buxar | May 3, 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से एसपी शुभम आर्य ने 02 मई की रात विभिन्न थानों में ओडी ड्यूटी एवं गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कई स्थानों पर कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आई।