लालगंज: बापू उपरौध इंटर कॉलेज में चल रहे 5 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन, विद्यार्थियों ने सीखे सेवा और नेतृत्व के गुर
लालगंज में स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार शाम 4:00 बजे समापन हो गया। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।