खंडवा: महंगी चीनी पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध: हाथों पर मेहंदी से लिखी ‘चीनी’, नारे- अबकी बार 70 पार
खंडवा। बढ़ती महंगाई और चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने गांधी भवन में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से ‘चीनी’ लिखकर महंगी होती शक्कर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।