Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 08 जुलाई 2026 शीर्षक: जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा 'सखी वार्ता' का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई बाल विवाह निषेध की शपथ। जमुई : महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई के अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा आज झाझा प्रखंड के केशोपुर स्थित +2 K.H.B.H.S. विद्यालय में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच बाल विवाह उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और शिक्षा के प्रति चेतना जगाना था, ताकि एक सुरक्षित और जागरूक समाज की नींव रखी जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उस वक्त संकल्प के स्वर से गूंज उठा, जब सभी छात्र-छात्राओं ने समाज को बाल विवाह से मुक्त कराने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के कड़े प्रावधानों और इस सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही, किशोरियों की उच्च शिक्षा और उनके अधिकारों के महत्व पर बल देते हुए उन्हें इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा तंत्र की विस्तृत जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन (181), घरेलू हिंसा से संरक्षण के उपायों और महिलाओं के कानूनी व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं, कैरियर मार्गदर्शन और डिजिटल सुरक्षा के गुर भी सिखाए गए, ताकि वे साइबर अपराधों से सुरक्षित रहकर तकनीकी रूप से भी सशक्त बन सकें। सत्र के दौरान संकट की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), आपातकालीन सेवा (112), पुलिस (100), एम्बुलेंस (108) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस ऐतिहासिक जागरूकता कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार और केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाने और एक शिक्षित व सशक्त समाज के निर्माण में अपना सर्वस्व योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया। #jamui #jamuinews #jamuibihar #jamuidistrict #icdsjamui # #Mahilahelpline Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

♿ दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात

जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में सांसद अरुण भारती की पहल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने उपकरण प्राप्त किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। लाभार्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए खुशी जताई।

📍 स्थान: जमुई, बिहार

#Tags
#Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #ArunBharti #Divyang #DivyangJan #ALIMCO #SocialJustice #Wheelchair #Tricycle #Empowerment #SevanTakNews #7TakNews #HindiNews #BreakingNews #JamuiUpdates

♿ दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में सांसद अरुण भारती की पहल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने उपकरण प्राप्त किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। लाभार्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए खुशी जताई। 📍 स्थान: जमुई, बिहार #Tags #Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #ArunBharti #Divyang #DivyangJan #ALIMCO #SocialJustice #Wheelchair #Tricycle #Empowerment #SevanTakNews #7TakNews #HindiNews #BreakingNews #JamuiUpdates

Sono, Jamui | Jul 8, 2026

जमुई में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त!

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 'नशामुक्त भारत अभियान' को और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।

✅ हर शनिवार स्कूलों में 'सुरक्षित शनिवार' और 'नो बैग डे' के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे।
✅ संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान तेज होगा।
✅ युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए सभी विभाग मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य।

#Jamui #NashaMuktBharat #NCORD #JamuiPolice #JamuiAdministration #Bihar #DrugFreeIndia #SafeYouth #SevanTakNews #VinayYadav #BreakingNews #BiharNews #JamuiNews

जमुई में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त! जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 'नशामुक्त भारत अभियान' को और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए। ✅ हर शनिवार स्कूलों में 'सुरक्षित शनिवार' और 'नो बैग डे' के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। ✅ संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान तेज होगा। ✅ युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए सभी विभाग मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य। #Jamui #NashaMuktBharat #NCORD #JamuiPolice #JamuiAdministration #Bihar #DrugFreeIndia #SafeYouth #SevanTakNews #VinayYadav #BreakingNews #BiharNews #JamuiNews

Sono, Jamui | Jul 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 8 जुलाई 2026

विषय: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की समीक्षा बैठक संपन्न।

जमुई: आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उपभोग के विरुद्ध अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा नशामुक्त समाज की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों का व्यसन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास के समस्त पैमानों को भी बाधित करता है। जिला पदाधिकारी ने रेखांकित किया कि 'विकसित भारत एवं विकसित बिहार' की महती परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए देश की युवा पीढ़ी को इस व्यसन से पूर्णतः मुक्त रखना अनिवार्य है। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग, कला-संस्कृति विभाग एवं जीविका को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में हर शनिवार को 'सुरक्षित शनिवार' एवं 'नो बैग डे' के रूप में अनिवार्य रूप से मनाया जाए। इस विशेष अवसर पर 'नशामुक्त भारत अभियान' को गति देने के उद्देश्य से, विविध सांस्कृतिक, सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जाए। इसके लिए उन्होंने एक सुदृढ़ एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द समर्पित करने का निर्देश दिया।

युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यसन न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को खोखला कर रहा है, बल्कि उन्हें तेजी से अपराध की दुनिया में भी धकेल रहा है। विधि-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवा पीढ़ी को इस जाल से बचाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि वर्तमान में जिले में अफीम या किसी अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ के अवैध उत्पादन की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी जमुई की घने वनों और पहाड़ी क्षेत्रों वाली विशिष्ट भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए इस खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी संवेदनशीलता के मद्देनजर, उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने आसूचना तंत्र को सुदृढ़ और प्रभावी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिले के सुदूरवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्ती और सघन चेकिंग अभियान को तीव्र करने का भी निर्देश दिया  ताकि मादक पदार्थों के निर्माण या तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही पूरी तरह निष्प्रभावी किया जा सके।

बैठक के समापन पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की हिदायत दी और सचेत किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर पाई गई शिथिलता अथवा लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।
#jamui 
#jamuinews 
#jamuidistrict 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #jamuiPolice

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 8 जुलाई 2026 विषय: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की समीक्षा बैठक संपन्न। जमुई: आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उपभोग के विरुद्ध अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा नशामुक्त समाज की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों का व्यसन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास के समस्त पैमानों को भी बाधित करता है। जिला पदाधिकारी ने रेखांकित किया कि 'विकसित भारत एवं विकसित बिहार' की महती परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए देश की युवा पीढ़ी को इस व्यसन से पूर्णतः मुक्त रखना अनिवार्य है। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग, कला-संस्कृति विभाग एवं जीविका को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में हर शनिवार को 'सुरक्षित शनिवार' एवं 'नो बैग डे' के रूप में अनिवार्य रूप से मनाया जाए। इस विशेष अवसर पर 'नशामुक्त भारत अभियान' को गति देने के उद्देश्य से, विविध सांस्कृतिक, सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जाए। इसके लिए उन्होंने एक सुदृढ़ एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द समर्पित करने का निर्देश दिया। युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यसन न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को खोखला कर रहा है, बल्कि उन्हें तेजी से अपराध की दुनिया में भी धकेल रहा है। विधि-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवा पीढ़ी को इस जाल से बचाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि वर्तमान में जिले में अफीम या किसी अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ के अवैध उत्पादन की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी जमुई की घने वनों और पहाड़ी क्षेत्रों वाली विशिष्ट भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए इस खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी संवेदनशीलता के मद्देनजर, उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने आसूचना तंत्र को सुदृढ़ और प्रभावी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिले के सुदूरवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्ती और सघन चेकिंग अभियान को तीव्र करने का भी निर्देश दिया ताकि मादक पदार्थों के निर्माण या तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही पूरी तरह निष्प्रभावी किया जा सके। बैठक के समापन पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की हिदायत दी और सचेत किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर पाई गई शिथिलता अथवा लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #jamuiPolice

Jamui, Bihar | Jul 8, 2026

जमुई की 3 बड़ी खबरें | एक साथ

जमुई में आज तीन बड़ी खबरें चर्चा में रहीं।

🔹 दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात: सांसद अरुण भारती की पहल पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

🔹 जर्जर सड़क बनी मुसीबत: बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।

सोनो बाजार में वैवाहिक विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान 23 वर्षीय राहुल पासवान ने फां*सी लगाकर आ*त्म*ह*त्या कर ली जांच में जुटी पुलिस

🎥 ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहें 7 Tak News के साथ।

#Tags
#Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #7TakNews #SevenTakNews #BreakingNews #TopNews #RoadIssue #ViralVideo #DisabledSupport #ArunBharti #JamuiUpdates #HindiNews #NewsUpdate

जमुई की 3 बड़ी खबरें | एक साथ जमुई में आज तीन बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। 🔹 दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात: सांसद अरुण भारती की पहल पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। 🔹 जर्जर सड़क बनी मुसीबत: बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। सोनो बाजार में वैवाहिक विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान 23 वर्षीय राहुल पासवान ने फां*सी लगाकर आ*त्म*ह*त्या कर ली जांच में जुटी पुलिस 🎥 ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहें 7 Tak News के साथ। #Tags #Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #7TakNews #SevenTakNews #BreakingNews #TopNews #RoadIssue #ViralVideo #DisabledSupport #ArunBharti #JamuiUpdates #HindiNews #NewsUpdate

Sono, Jamui | Jul 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 08 जुलाई 2026 शीर्षक: जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा 'सखी वार्ता' का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई बाल विवाह निषेध की शपथ। जमुई : महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई के अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा आज झाझा प्रखंड के केशोपुर स्थित +2 K.H.B.H.S. विद्यालय में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच बाल विवाह उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और शिक्षा के प्रति चेतना जगाना था, ताकि एक सुरक्षित और जागरूक समाज की नींव रखी जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उस वक्त संकल्प के स्वर से गूंज उठा, जब सभी छात्र-छात्राओं ने समाज को बाल विवाह से मुक्त कराने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के कड़े प्रावधानों और इस सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही, किशोरियों की उच्च शिक्षा और उनके अधिकारों के महत्व पर बल देते हुए उन्हें इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा तंत्र की विस्तृत जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन (181), घरेलू हिंसा से संरक्षण के उपायों और महिलाओं के कानूनी व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं, कैरियर मार्गदर्शन और डिजिटल सुरक्षा के गुर भी सिखाए गए, ताकि वे साइबर अपराधों से सुरक्षित रहकर तकनीकी रूप से भी सशक्त बन सकें। सत्र के दौरान संकट की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), आपातकालीन सेवा (112), पुलिस (100), एम्बुलेंस (108) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस ऐतिहासिक जागरूकता कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार और केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाने और एक शिक्षित व सशक्त समाज के निर्माण में अपना सर्वस्व योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया। #jamui #jamuinews #jamuibihar #jamuidistrict #icdsjamui # #Mahilahelpline Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar - Jamui News