Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

ग्राम मसोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर तथा पुस्तकें एवं गणवेश प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई और विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, छात्राओं के प्रोजेक्ट मॉडलों का अवलोकन किया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 📚 शिक्षा • 🌱 पर्यावरण • 🎯 उज्ज्वल भविष्य #ShalaPraveshUtsav #Kondagaon #Education #StudentLife #Chhattisgarh

1.2k views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 19, 2026

MORE NEWS

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम चिखलपुटी, कुकाड़गारपाल, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी एवं छोटेभिरावंड में ₹1.66 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, रंगमंच, शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
#Kondagaon #VikasYatra #ViksitChhattisgarh

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम चिखलपुटी, कुकाड़गारपाल, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी एवं छोटेभिरावंड में ₹1.66 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, रंगमंच, शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। #Kondagaon #VikasYatra #ViksitChhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 24, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदी पहल, परिवार समावेशन, बीमा क्लेम सेटलमेंट, मासिक प्रगति प्रविष्टि तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में खरीफ फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, आईएफसी क्लस्टरों की गतिविधियों में तेजी लाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिला स्व-सहायता समूहों और कृषक उत्पादक कंपनियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में “बिहान” मिशन निरंतर कार्य कर रहा है।
#Bihan #LakhpatiDidi #NRLM #WomenEmpowerment #Kondagaon Aajeevika SelfHelpGroups Chhattisgarh

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदी पहल, परिवार समावेशन, बीमा क्लेम सेटलमेंट, मासिक प्रगति प्रविष्टि तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, आईएफसी क्लस्टरों की गतिविधियों में तेजी लाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों और कृषक उत्पादक कंपनियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में “बिहान” मिशन निरंतर कार्य कर रहा है। #Bihan #LakhpatiDidi #NRLM #WomenEmpowerment #Kondagaon Aajeevika SelfHelpGroups Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं।
जनदर्शन के दौरान ग्राम देउरबाल निवासी सन्तुराम मण्डावी एवं ग्राम करण्डी निवासी रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पत्र प्रदान किए जाने की मांग रखी। वहीं ग्राम उपरमुरवेण्ड निवासी रामदेव नेताम ने रांधा से उपरमुरवेण्ड तक सीसी रोड निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन सौंपे।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#JanDarshan #Kondagaon #PublicGrievance #GoodGovernance #Chhattisgarh

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन के दौरान ग्राम देउरबाल निवासी सन्तुराम मण्डावी एवं ग्राम करण्डी निवासी रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पत्र प्रदान किए जाने की मांग रखी। वहीं ग्राम उपरमुरवेण्ड निवासी रामदेव नेताम ने रांधा से उपरमुरवेण्ड तक सीसी रोड निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #JanDarshan #Kondagaon #PublicGrievance #GoodGovernance #Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के संबंध में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रशिक्षण में पात्र हितग्राहियों की पहचान, स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन, दस्तावेज सत्यापन तथा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य ऐसे पात्र एवं आवासविहीन परिवारों तक लाभ पहुंचाना है, जो अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।
बैठक में ग्राम सभा की प्रक्रिया, पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में सूची अपलोड करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#PMAYG #AwasPlus2 #HousingForAll #Kondagaon #RuralDevelopment

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के संबंध में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रशिक्षण में पात्र हितग्राहियों की पहचान, स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन, दस्तावेज सत्यापन तथा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य ऐसे पात्र एवं आवासविहीन परिवारों तक लाभ पहुंचाना है, जो अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। बैठक में ग्राम सभा की प्रक्रिया, पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में सूची अपलोड करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #PMAYG #AwasPlus2 #HousingForAll #Kondagaon #RuralDevelopment

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

ग्राम दावड़ीबेड़ा के युवा किसान पुनम नेताम ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से मक्का, धान और सब्जी फसलों में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया है। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर वे लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सफल रहे हैं।
#NanoUrea #NanoDAP #Kondagaon #ProgressiveFarmer #ModernFarming

ग्राम दावड़ीबेड़ा के युवा किसान पुनम नेताम ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से मक्का, धान और सब्जी फसलों में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया है। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर वे लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सफल रहे हैं। #NanoUrea #NanoDAP #Kondagaon #ProgressiveFarmer #ModernFarming

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

ग्राम मसोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर तथा पुस्तकें एवं गणवेश प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई और विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, छात्राओं के प्रोजेक्ट मॉडलों का अवलोकन किया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 📚 शिक्षा • 🌱 पर्यावरण • 🎯 उज्ज्वल भविष्य #ShalaPraveshUtsav #Kondagaon #Education #StudentLife #Chhattisgarh - Kondagaon News