अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षक श्रीमती लता ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. मधुसूदन भारती ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कविता पोयम, उपसरपंच श्री संतोष कोरम, सचिव श्री गजेंद्र पोयम, वरिष्ठ नागरिक श्री हीरा सिंह ठाकुर एवं श्री सोहन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #AyushmanArogyaMandir #Bamhani #Kondagaon HealthyLifestyle YogaForAll
Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 22, 2026