बांसवाड़ा। जिले में देर शाम आए तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए और दुकानों के टिन शेड उखड़ गए। विद्युत तंत्र चरमराने से शहर में जहां 5 घंटे ब्लैकआउट रहा, वहीं बागीदौरा, गढ़ी और सज्जनगढ़ सहित ग्रामीण इलाकों में 16 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। बिजली बंद होने से नलकूप ठप हैं, जिससे ग्रामीणों और मवेशियों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। बारिश से किसानों का चारा भीग गया है और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सज्जनगढ़ में पेड़ गिरने से एक क्रूजर गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
#BanswaraNews
#BreakingNews
#RajasthanWeather
#RainHavoc
#PowerOutage