सवायजपुर: करणी सेना प्रमुख ने इस्माइलपुर में की महापंचायत, युवराज के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई हेतु दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
पाली कस्बे में हुई युवराज सिंह की हत्या की जानकारी मिलने पर करणी सेना प्रमुख वीर प्रताप सिंह वीरू इस्माइलपुर गांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने क्षत्रियों की महापंचायत की। महापंचायत में पुलिस और प्रशासन को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। करणी सेना प्रमुख ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा।