सवायजपुर: युवराज हत्याकांड में पाली थाना पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
पाली में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर पुलिस का स्टैंड लगातार बदल रहा है, घटना के 1 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगी थी, जिसके बाद एसपी केसी गोस्वामी ने प्रेस कांफ्रेंस करके 4 अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लेने की बात कही। लेकिन पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक ने मुठभेड़ के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट में सभी कथित अपचारियों को बालिग माना है।