हसपुरा: नाला - सड़क बनाओ संघर्ष आंदोलनकारियों ने कराया बाजार बंद, विधायक के आश्वासन पर धरना किया समाप्त
हसपुरा बाजार के पूरानी थाना मोड़ से लेकर बरैली चक बांधी चौक तक सड़क की बदहाली पर शनिवार को नाला - सड़क बनाओ संघर्ष आंदोलन कारियों ने सुबह से बाजार बंद कराया। बाजार बंद के दौरान सरकार सहित सांसद - विधायक के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ शर्म करो का नारा लगा रहे थे।