बांदिल नर्सिंग होम में 27 वर्षीय युवक की मौ.त, परिजनों ने किया हंगामा, ओवरडोज का आरोप
मुरैना। बाल निकेतन रोड स्थित बांदिल नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल में 27 वर्षीय युवक की मौ.त के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृ.तक की पहचान राहुल पुत्र रामहेत जाटव, निवासी ग्राम सहराना, थाना सिविल लाइन, मुरैना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राहुल का एक्सीडेंट में पैर टूट गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बांदिल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौ.त हो गई।
युवक की मौ.त के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ओवरडोज दिए जाने के बाद राहुल की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौ.त हो गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
राहुल की मौ.त की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में स्थिति को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया
मामले में बांदिल नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। युवक की मौ.त की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#morena #मुरैना