निज़ामाबाद: दुर्वासा शिव मंदिर धाम में कांवड़ियों के लिए भंडारा और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक अंतर्गत दुर्वासा शिव मंदिर धाम परिसर में रविवार को कांवड़ियों एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से भंडारा, विश्राम स्थल और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला और सावन के दूसरे सोमवार तक जारी रहेगा ।