गुना नगर: गुना लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक के कन्ना बाबू पहुंचे गुना, कलेक्ट्रेट में MCMC सेल और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव को लेकर गुना लोकसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के कन्ना बाबू 20 अप्रैल को गुना पहुंचे। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की। निर्वाचन की तैयारीओ की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तर पर संचालित वेवकास्टिंग कंट्रोल रूम, सामान्य कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी सेल का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।