कनवास: देवलीमांझी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित आरोपी को झालावाड़ से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 12, 2026 देवलीमांझी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कनवास के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्योधिन नागर उर्फ दिनेश नागर के रूप में हुई है।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।