हरिद्वार: स्थानीय भाजपा विधायक मदन कौशिक और पूर्व कांग्रेसी राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने चंद्राचार्य चौक पर समारोह में खेली होली
स्थानीय भाजपा विधायक मदन कौशिक और पूर्व कांग्रेसी राज्य मंत्री संजय पालीवाल होली के रंग में रंगे नज़र आए। दोनों ने चंद्राचार्य चौक पर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की।