हरिद्वार: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ, योग साधकों के साथ खेली फूलों की होली
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती रविवार शाम बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंची। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने आयोजित होलीकोत्सव में शिरकत की। उन्होंने योग साधकों के साथ फूलों की होली खेली। उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद इस बार की होली विशेष है।