हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित जिला जेल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, महंत रविंद्रपुरी और पंडित अधीर कौशिक रहे मौजूद
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला जेल में भी धूमधाम से होली मनाई गई। जेल प्रशासन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और जेल अधीक्षक मनोज आर्य समेत बड़ी संख्या में कैदी शामिल हुए। इस दौरान जिला जेल में बंद कैदियों ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और अबीर गुलाल भी लगाया।