हरिद्वार: 382 देशी शराब के पव्वे, 26 अंग्रेजी शराब के पव्वे और 12 बोतल बीयर के साथ 11 शराब तस्कर ज्वालापुर पुलिस ने किए गिरफ्तार
382 पव्वे देशी, 26 अंग्रेजी शराब के पव्वे और 12 बोतल बीयर के साथ ज्वालापुर पुलिस ने एक ही दिन में 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत सभी पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए शराब तस्करों में से एक किशोर है लिहाजा पुलिस ने उसकी पहचान गुप्त रखी है।