हरिद्वार: धनपुरा पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत और बेटे वीरेंद्र रावत, युवक की मौत के कारण कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम किया स्थगित
धनपुरा गांव में युवक की मौत के कारण कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यालय उद्घाटन स्थगित कर दिया। टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत उनके पिता हरीश रावत और बहन अनुपमा रावत भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। धनपुरा गांव पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया कि वो फिर से उत्तराखंड में हरिद्वार युग लाएंगे।