झज्जर: पेयजल टंकी की सफाई नहीं करवाता स्कूल प्रबंधन, निरीक्षण में मिली मृत गिलहरी, ग्रामीणों का आरोप
गांव सिवाना में ग्रामीणों ने पेयजल टंकी की सफाई नहीं कराने को लेकर प्राइमरी स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वें बच्चों को दूषित पानी पिला रहे है। जिसके सेवन से बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है। कहना है कि प्राइमरी स्कूल में पेयजल की टंकी में प्रवासी पक्षी टंकी में गिर कर बुरी तरह गल सड़ जाता है। इसके बावजूद भी टंकी की सफाई नहीं कराई जा रही है।