झज्जर: समाधान शिविर में डीसी ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया
उपायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सडक़ मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही।