झज्जर: फसल अवशेष प्रबंधन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर, 5278 किसानों ने किया आवेदन
पराली प्रबंधन स्कीम को लेकर आवेदन की आज (8 दिसंबर) आखिरी तारीख है। जिले में पराली प्रबंधन को लेकर किसानों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। पराली प्रबंधन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिले में अभी तक 5278 किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं जिसके तहत 39666 एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन हुआ है।