झज्जर: पुलिस उपायुक्त ने की अपील, लापता बच्चे की सूचना तुरंत पुलिस को दें
पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी हिफाजत करना हमारा दायित्व है। भागदौड़ भरे जीवन में व्यक्ति की व्यस्तता बढ़ गई है। कई बार बच्चे घर से बाहर खेलते रहते हैं। वह खेलते खेलते या तो कहीं चले जाते है या फिर उनको किसी व्यक्ति द्वारा बदनीयती से उठाने की आशंका बनी रहती है।