आज दिनांक 26.11.2026 को प्रखंड आरा सदर के ग्राम पंचायत-खजुरियां के ग्राम-खजुरियां में किसान श्री उमेश कुमार, पिता-श्री साधु शरण यादव के खेसरा सं0-1535 में कृषि वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण श्री मनेश कुमार मीणा (भा० प्र० से०), जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया गया। अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग 10X5 वर्ग मीटर में किया गया। कटनी के बाद हरा दाना का वजन 23.94 कि० ग्रा० पाया गया, जिसका उपज दर 47 क्विंटल 88 कि० ग्रा० प्रति हेक्टेयर आंका गया। निरीक्षण के दौरान श्री अभय कुमार पुरी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, श्री विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी-सह-प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सांख्यिकी कार्यालय, भोजपुर के सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री विकास कुमार पाण्डेय, श्री अंशु कुमार एवं श्री मनिन्द्र कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर, कृषि समन्वयक, प्रखंड-आरा सदर तथा प्रयोगकर्ता श्री प्रकाशचन्द्र, किसान सलाहकार, ग्राम पंचायत-खजुरियां उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त लगभग 20-25 की संख्या में पंचायत के किसान भी उपस्थित थे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त वजन संबंधी आंकड़ों के आधार पर बिहार राज्य फसल सहायता योजना एवं राज्य स्तर पर किसानों के लिये चलायी जा रही अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता है, साथ ही राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आकलन एवं राष्ट्र स्तर पर खाद्य नीति, कृषि संबंधी अन्य नीतियों का निर्धारण एवं आयात-निर्यात संबंधी नीतियाँ तैयार की जाती हैं।
जिले के सभी पंचायतों में फसल कटनी प्रयोग किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण जिला/अनुमंडल/प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा किये जाते हैं। ताकि फसल कटनी प्रयोग मानक के अनुरुप हो एवं प्राप्त आँकड़ों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 26, 2026