राज्यस्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता 23से 26नवम्बर तक भागलपुर में आयोजित किया गया जिसमे में पटना प्रमंडल से खेलते हुए भोजपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित प्रतियोगिता में भोजपुर के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक
आरा। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें भोजपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ स्थानों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
प्रतियोगिता में भोजपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—
अंडर-17 वर्ग:
- शुभम समीर – 1ब्रॉन्ज मेडल, हाई स्कूल कड़ारी के छात्र।
- अभिषेक कुमार – प्रसाद जैन कॉलेज, आरा के छात्र।
अंडर-19 वर्ग:
- आयुष कुमार –3 गोल्ड मेडल, ज्ञानोदय प्लस टू विद्यालय, बभनौली के छात्र।
- राहुल कुमार –3 सिल्वर मेडल, हरिनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, साहपुर पट्टी के छात्र।
- पीयूष केसरी – 2ब्रॉन्ज मेडल, प्लस टू विद्यालय, पवना के छात्र।
अंडर-14 वर्ग:
- रौक सिंह –1 ब्रॉन्ज मेडल, सेंट जेवियर्स प्ले एकेडमी, धोबहा के छात्र।
- प्रिंस राज – 1गोल्ड मेडल, चनवा के छात्र।
- कनिष्क – प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।
इन सभी आठ खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भोजपुर जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों एवं विभिन्न विद्यालयों से आने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना जिले में तीरंदाजी के बढ़ते स्तर और खेल प्रतिभाओं की मेहनत को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी जा रही है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर बिहार के लिए पदक हासिल करेंगे।अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच
Arrah, Bhojpur | Nov 26, 2026