जिले में औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद आयोजित, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश
आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, भोजपुर के सभागार में जिले में औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों एवं उद्योग संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उद्योग संवाद का आयोजन किया गया।
उद्योग संवाद में जिले के विभिन्न उद्योगपतियों, उद्योग संघों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित उद्यमियों ने अपने उद्योगों के संचालन, विस्तार, निवेश एवं अन्य संबंधित विषयों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।
जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करने तथा उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिला पदाधिकारी ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर को प्रत्येक माह नियमित रूप से उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों की निरंतर समीक्षा एवं समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उद्योग संवाद में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, उपायुक्त वाणिज्य कर, आरा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 26, 2026