सिंगरौली जिले के सरई निवासी डॉ. संदीप कुमार गुप्ता (एमडी) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की मेडिकल स्पेशलिस्ट (प्रथम श्रेणी अधिकारी) परीक्षा में प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त किया है। यह परिणाम एमपी पीएससी, इंदौर द्वारा घोषित किया गया।डॉ. संदीप की इस उपलब्धि से सरई सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों,