श्रीमती अर्चना राय सिंह, संरक्षिका अध्यक्षा, केऔसुब पूर्वी क्षेत्र -2 ,प्रयागराज के गरिमामयी आतिथ्य में केऔसुब इकाई विंध्यनगर में संरक्षिका दिवस का आयोजन
सिंगरौली:विंध्यनगर के औसुब( CISF)इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर में सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों और बच्चों के सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए महत्वपुर्ण भुमिका निभाने वाली संस्था संरक्षिका के तत्वावधान में दिनांक
22 अगस्त को उमंग भवन में श्रीमती अर्चना राय सिंह, संरक्षिका अध्यक्षा, केऔसुब पूर्वी क्षेत्र -2 ,प्रयागराज के गरिमामयी आतिथ्य में और संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती गरिमा राय के नेतृत्व में संरक्षिका दिवस का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन , श्री मनीष सिंह,उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र-2, के द्वारा के.औ.सु.ब. इकाई विंध्यनगर के निरीक्षण के अवसर पर श्रीमती अर्चना राय सिंह, संरक्षिका अध्यक्षा , पूर्वी क्षेत्र- 2 मुख्यालय प्रयागराज के गरिमामयी आगमन पर मुख्य अतिथि के तौर पर किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न इकाई की संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती सितारा, श्रीमती अनीता, श्रीमती योगिता
कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।इकाई की संरक्षिका महिलाओं एवं संरक्षिका संघ की सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां तथा सामाजिक संदेश एवं मनोरंजन से भरपूर नाटक प्रस्तुत किए गए। विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को दर्शाती प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
इस अवसर पर संरक्षिका महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में घर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के अचार, जैम , जेली, स्वादिष्ट केक एवं अन्य खाद्य सामग्री, ऊनी वस्त्र, सजावटी सामान तथा विभिन्न प्रकार के हाथ से बने सामानों को स्टाल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और महिलाओं की रचनात्मकता, हुनर एवं आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं परिवारजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती अर्चना राय सिंह ने कार्यक्रम की भव्यता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा संरक्षिका महिलाओं द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प स्टॉल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
शाम 4 बजे से उमंग भवन में आयोजित यह कार्यक्रम देर तक उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि संरक्षिका महिलाओं की प्रतिभा, कला, संस्कृति और हुनर को एक सशक्त मंच भी प्रदान किया। आयोजन की सफलता ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों के बीच खुशी और उत्साह का संचार किया तथा यह अवसर सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। इस कार्यक्रम में सी आई एस यफ़ इकाई विन्ध्यनगर संरक्षिका उपाध्यक्षा श्रीमती ममता भाटी, महिला निरीक्षक/कार्य संतोष नेगी , अन्य संरक्षिका महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।